मानवीय संवेदना की मिसाल : जिलाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में निरंतर कंबल वितरण

40

 

अविनाश रंजन स्टेट ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

 

बिहार वैशाली हाजीपुर न्यूज सिटी टू विलज

 

कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद, असहाय, वृद्ध एवं बेसहारा लोगों के बीच निरंतर कंबल वितरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह पहल प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ मानवीय संवेदना का सशक्त उदाहरण है।

इसी क्रम में हाजीपुर शहर के पतालेश्वर मंदिर के समीप, कोनहारा घाट, भूटन दास घाट एवं हाजीपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में जिलाधिकारी द्वारा स्वयं मौके पर पहुँचकर जरूरतमंदों को अपने हाथों से कंबल ओढ़ाए गए। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल, प्रखंड एवं बुनियाद केंद्रों पर उपलब्ध कंबलों का प्राथमिकता के आधार पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग के तहत इस वर्ष वैशाली जिले में 7454 कंबलों की खरीद की गई है, जिनका वितरण जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर किया जा रहा है।

जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देशन में पूरे जिले में पदाधिकारियों द्वारा नियमित रूप से कंबल वितरण एवं प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड से प्रभावित न हो। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं असहाय व्यक्ति दिखाई दें, तो इसकी सूचना प्रशासन को दें।

यह अभियान सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनकल्याण के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।