विद्यालय के 25 शिक्षिकाओं ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त किया
*सिंगरौली* 05 नवंबर / पुलिस मुख्यालय भोपाल की मंशानुसार जिला पुलिस बल सिंगरौली द्वारा पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री के निर्देशन एवं सीएसपी पी.एस. परस्ते के कुशल मार्गदर्शन व महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी प्रीति साकेत के देखरेख में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं उन्हें आत्मरक्षा हेतु सशक्त बनाने, अपने अधिकारों व कानून के बारे में सजग करने तथा महिला अपराधों में कमी लाने के उद्देश्य से सिंगरौली जिले में जगह-जगह विशेष जागरुकता अभियान स्वयंसिद्धा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में द हेरिटेज स्कूल सिंगरौली थाना क्षेत्र मोरवा में 25 शिक्षिकाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया।आत्मरक्षा प्रशिक्षण अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ नित्य प्रतिदिन हिंसा, छेड़छाड़, लूटपाट, दुष्कर्म आदि की अनेकानेक घटनाएं घटित होने पर कैसे अपनी सुरक्षा किया जाए। इसका तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण सेल्फ डिफेंस ग्रुप के तकनीकी निदेशक गणेश सिंह विशाल एवं हेड कोच सुश्री खुशबू साकेत द्वारा दिया गया। इस अवसर पर मोरवा थाना की सहायक उप निरीक्षक गुलाब प्रसाद बहरोलिया, आरक्षक राहुल साहू एवं विद्यालय के अध्यक्ष चेयरमैन राकेश मिश्रा, विद्यालय के डायरेक्टर/ प्राचार्य श्रीमती मेनका मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





