पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक थाना विंध्याचल में सुनी जनता की फरियाद। 

11

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक थाना विंध्याचल में सुनी जनता की फरियाद।

 

 

मिर्जापुर। आज पूरे जनपद में समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के प्रत्येक थाना पर जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं को सुना गया। जिसके क्रम में आज कोतवाली विंध्याचल में समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा सुनी गई। वहीं पर बता दें कि पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मौके पर आए हुए प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया और विभिन्न विभागों के कर्मचारी व पदाधिकारी को जनता की समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया।