स्व० फूलन देवी की 25वीं पुण्यतिथि पर सपा ने दी श्रद्धांजलि।
मिर्जापुर। पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की 25वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी मिर्जापुर के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि। आपको बता दे कि दिनांक 25 जुलाई 2026 को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांचल कर समाजवादी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं पर आपको बता दे कि समाजवादी पार्टी मिर्जापुर जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि फूलन देवी का चंबल से संसद तक का सफर संघर्ष और साहस का मिसाल था। सांसद रहते हुए उन्होंने गरीब मजबूर एवं गरीब मजदूर , वंचितों एवं पीड़ितों की सहायता करते हुए गरीबों के हक हिस्सा के लिए लड़ाई लड़ी और हमेशा उनकी आवाज को बुलंद रखा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष यादव, जिला महामंत्री आदर्श यादव सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





