थाना अहरौरा में समाधान दिवस का किया गया आयोजन। 

9

थाना अहरौरा में समाधान दिवस का किया गया आयोजन। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने सुनी जनता की फरियाद।

 

 

अहरौरा/मिर्जापुर। जनपद के प्रत्येक थानों पर लगाया गया समाधान दिवस। जिसमें जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं को एक एक कर सुना गया और समस्याओं का निस्तारण करने के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक 25 जुलाई 2026 दिन शनिवार को थाना अहरौरा में समाधान दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने जनता दरबार में उपस्थित जनता की समस्याओं को सुना और जनता की फरियाद सुनकर उनकी समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द करने का भरोसा दिलाया।