थाना अदलहाट ने किया समाधान दिवस एका आयोजन।
चुनार एसडीएम अनेग सिंह ने सुनी फरियादियों की फरियाद।
अदलहाट/मिर्जापुर। समाधान दिवस पर अदलहाट थाना पर चुनार एसडीएम अनेग सिंह ने सुनी जनता की फरियाद। जनपद मिर्जापुर के अदलहाट थाने पर समाधान दिवस का भव्य आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में अपनी-अपनी समस्या को लेकर समस्या का समाधान करने पहुंचे चुनार एसडीएम अनेड सिंह से फरियादियों ने किया फरियाद। वहीं पर बता दें कि गाड़ी एक्सीडेंट, चोरी, बदमाशी, छिनैती, के झूठे आरोप में फंसी जनता ने जनता दरबार में अपनी अपनी गुहार लगाई। भूमि विवाद मामलों, घरेलू हिंसा मामला, पति-पत्नी मामला, इत्यादि कई मामलों के फरियादियों की फरियाद चुनार एसडीएम अनेग सिंह ने सुना और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण करने का दिए निर्देश।





