सिंगरौली 20 फरबरी /निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन दिनांक 21.02.2026 को किया जाना है। निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की मतदाता सूची मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को प्रदाय की जानी है। इस संबंध में दिनांक 21.02.2026 को दोपहर 1:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव बैनल के अध्यक्षता में बैठक निर्धारित की गई है। उन्होने राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो से निर्धारित समायानुसार बैठक में उपस्थित रहने हेतु अनुरोध किया है।





