ट्रक चालकों से वसूली, विरोध पर धमकी प्रशासन की चुप्पी सवालों में

72

 

 

ट्रक चालकों से वसूली, विरोध पर धमकी प्रशासन की चुप्पी सवालों में

 

जिला सिंगरौली /  एनसीएल की जयंत खदान स्थित कांटा नंबर 4 पर पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का खेल खुलकर चल रहा है। सूत्रों के अनुसार बाहर से कोयला लोड करने आने वाले ट्रकों से ₹200 प्रति वाहन जबरन वसूले जा रहे हैं।

ड्राइवरों का आरोप है कि 2–3 लोग मौके पर पहुंचकर खुद को ठेकेदार या जिम्मेदार बताकर पैसा लेते हैं। पैसा देने से इनकार करने पर डीजल चोरी, बैटरी निकालने और मारपीट की धमकी दी जाती है। कई मामलों में वाहन का शीशा फोड़ने तक की बात सामने आई है।

 

 डर के साए में ड्राइवर

 

ट्रक चालकों का कहना है कि दहशत इतनी है कि मजबूरी में “पार्किंग शुल्क” देना पड़ रहा है। यह वसूली खुलेआम हो रही है, जिससे कानून व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

 उठते तीखे सवाल

 

खदान क्षेत्र में यह अवैध वसूली किसके संरक्षण में चल रही है?क्या जिम्मेदार एजेंसियों को इसकी भनक नहीं?ड्राइवरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?मामला सामने आने के बाद कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गुंडा टैक्स पर कब लगाम कसता है या फिर वसूली का यह खेल यूं ही बेखौफ चलता रहेगा।