सिंगरौली कलेक्टर ने की जनसुनवाई

42

 

जन सुनवाई में आने वाले हर एक आवेदनकर्ता की समस्याओ का तत्परता से निराकरण करे अधिकारीः-श्री बैनल

सिंगरौली 2 दिसम्बर शासन के मंशानुसार हर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई में कलेक्टर श्री गौरव बैनल के द्वारा 225 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई कर आवेदनकर्ताओ की समस्याओ को गंभीरता से सुना गया। कलेक्टर श्री बैनल जन सुनवाई में आने वाले आवेदनकर्ता की समस्या सुनने के पश्चात उपस्थित संबंधित अधिकारियों से उनके समस्याओ का जनसुनवाई में ही निराकरण कराया गया। साथ ही ऐसे आवेदन जिनका निराकरण जन सुनवाई मे नही हो सका संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए गए कि आवेदन पत्रो का निर्धारित समय सीमा में निराकरण कर आवेदनकर्ता को अवगत कराये।

जन सुनवाई में आई आवेदक अनीता देवी शाह निवासी ग्राम कचनी बेलौहा टोला ने कलेक्टर को अपना आवेदन देते हुयें पैत्रिक सम्पत्ति में हिस्सा दिलाने की माग की गई। वही आवेदक धीरज सिंह, धर्मपाल सिंह, मोहन तथा बुद्धलाल बियार ग्राम तेदुआ जगनहवा टोला विद्यायलय से धीर सिंह के घर तक सड़क बनाये जाने के संबंध में समूहिक रूप से अपना आवेदन दिया गया। जन सुनवाई में विनोद कुमार शाह पिता कांति प्रसाद शाह निवासी ग्राम हर्रहवा पोस्ट तियरा ने भूमि नामातरण कराये जाने का आवेदन दिया गया जिस पर कलेक्टर ने तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश संबंधित राजस्व अधिकारी को दिया गया। वही त्रिमूला कम्पनी में अधिग्राहित भूमि का मुआवजा दिलाने के संबंध में आवेदक गणो लालजी शाह, सीताराम शाह ने आवेदन दिया। सुशीला साकेत पिता हरिशंकर साकेत ग्राम उज्जैनी ने उप स्वास्थ्य केन्द्र उज्जैन दाई एवं साफाई कर्मी का वेतन दिलाये जाने हेतु अपना आवेदन दिया। जन सुनवाई में प्रभुनारायण विश्वकर्मा ग्राम बरहपान ने ग्राम पंचायत में नव निर्माणाधीन बाध का कार्य पूर्ण कराये जाने के साथ ही पानी निष्कासन का स्थल परिवर्तन कराये जाने का आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को तत्काल समस्या का निवारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जन सुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, खनिज अधिकारी आकाक्षा पटेल, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, उपायुक्त नगर निगम आरपी बैस, श्रम अधिकारी नवनीत पाण्डेय,सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।