श्री लखेन्द्र कुमार रौशन, माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग

73

श्री लखेन्द्र कुमार रौशन, माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार, पटना द्वारा वैशाली जिला भ्रमण के क्रम में जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह तथा जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की व्यापक समीक्षा बैठक

 

अविनाश रंजन स्टेट ब्यूरो चीफ

 

बिहार वैशाली सिटी टू विलज

आज श्री लखेन्द्र कुमार रौशन, माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार, पटना द्वारा वैशाली जिला भ्रमण के क्रम में जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह तथा जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई। यह समीक्षा बैठक जिला पदाधिकारी, वैशाली के प्रकोष्ठ में सम्पन्न हुई।

 

बैठक में जिले में संचालित छात्रवृत्ति योजनाएँ, आवासीय विद्यालयों का संचालन, छात्रावास व्यवस्था, कौशल विकास कार्यक्रम, आर्थिक सहायता योजनाएँ तथा अनुसूचित जाति/जनजाति सुरक्षा एवं अधिकार से संबंधित विभिन्न पहलुओं का विस्तृत आकलन किया गया।

 

समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी हाजीपुर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी हाजीपुर, सभी प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी तथा अनुसूचित जाति/जनजाति थाना प्रभारी उपस्थित रहे। माननीय मंत्री ने योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए जहाँ आवश्यक लगा, वहाँ सुधारात्मक उपाय अपनाने के निर्देश दिए।

 

माननीय मंत्री ने विद्यालयी छात्राओं की आकांक्षाओं के अनुरूप खेल मैदान की आवश्यकता को विशेष रूप से रेखांकित किया और जिला पदाधिकारी से इस संबंध में उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इस पर जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने उप विकास आयुक्त एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश जारी किए।

 

उल्लेखनीय है कि जिला भ्रमण के दौरान माननीय मंत्री द्वारा हाजीपुर अवस्थित डॉ. अम्बेडकर बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विद्यालय, कार्यालय, आवासीय परिसर, मेस संचालन, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया।

 

कक्षा निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने मंत्री महोदय से सीधे संवाद करते हुए खेल मैदान की आवश्यकता के बारे में अवगत कराया। इस पर माननीय मंत्री ने विद्यालय परिसर में खेल मैदान उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया तथा जिला प्रशासन को इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया। निरीक्षण के उपरांत मंत्री महोदय ने विद्यालय प्रबंधन को बच्चों के समग्र विकास, सुरक्षा एवं शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए।