जनता दरबार में प्राप्त सभी परिवादों पर 07 दिनों के भीतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें

66

 

 

अविनाश रंजन स्टेट ब्यूरो चीफ

 

बिहार वैशाली सिटी टू विलेज

 

आज दिनांक 12.12.2025 (शुक्रवार) को जिला पदाधिकारी, वैशाली के कार्यालय कक्ष में आम नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों के समाधान हेतु जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के द्वारा कुल 85 आम जनता की समस्याओं से सम्बंधित परिवादों की सुनवाई की गई ।

 

सुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्राप्त परिवादों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए तथा सभी प्रतिवेदन अधिकतम 07 दिनों के भीतर जन शिकायत कोषांग में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निवारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और प्रत्येक विभाग जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करे।

 

जनता दरबार में जिलास्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर उचित कार्यवाही प्रारंभ की गई।

 

आज के जनता दरबार में प्राप्त कुल 85 परिवादों का विभागवार विवरण निम्न प्रकार है:

राजस्व एवं भूमि सुधार – 35

शिक्षा – 04

जिला निबंधन – 01

महिला हेल्पलाइन – 01

सामान्य शाखा – 01

आपूर्ति – 02

सामाजिक सुरक्षा – 01

आईसीडीएस – 02

पुलिस अधीक्षक कार्यालय – 05

विद्युत विभाग – 02

उद्योग विभाग – 01

उप विकास आयुक्त, वैशाली – 04

नगर परिषद, हाजीपुर – 04

एलडीएम – 02

अन्य विभाग – 20

 

जनता दरबार के दौरान कई आवेदकों की समस्याओं का तत्काल समाधान भी किया गया तथा शेष मामलों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।