सावित्रीबाई फुलेकी प्रथम महिला जयंती मनाया गया

107

महिला शिक्षा की वास्तविक अग्रदूत थी सावित्रीबाई फुले- सुचिता वर्मा

 

वाराणसी सिटी टू विलेज न्यूज

सामाजिक जागृति मंच द्वारा त्रिभुवन वाटिका मौढेला मे महिला शिक्षा की प्रणेता, प्रथम महिला शिक्षिका,माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सुचिता वर्मा द्वारा माता सावित्रीबाई फुले के संघर्षों व कार्यो की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओ को शिक्षित करने के लिए उन्हें काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, उनके ऊपर कीचड़, पत्थर तक फेंके जाते थे, वे जीवन पर्यंत महिलाओं के हितों की लड़ाई लड़ती रही

 

समाजसुधारक इस देश की अनेक प्रकार से मनाया जात

उन्होंने सावित्रीबाई फुले को महिला शिक्षा का वास्तविक अग्रदूत बताते हुए सभी को उनके विचारो को आत्मसात करने का आह्वान किया इसके पूर्व सभी लोगों द्वारा माता सावित्रीबाई फुले के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई

इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रो में विशिष्ट योगदान दे रही दस महिलाओ लीलावती कुशवाहा, उषा देवी, प्रियंका पटेल, स्मिता शर्मा, रुद्राणी बिंद,फुलकुमारी,पूनम वर्मा, रूपा गौतम, मंजू मौर्या को सम्मानित भी किया गया

अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक बबलू मौर्य ने किया

जयंती समारोह में प्रमुख रूप से डॉ. स्मिता कुमारी, सरिता प्रकाश यादव, कुमारी निहारिका, समित मौर्य, किशन मौर्य, हरिद्वार, अरविंद, रविरंजन, विवेक पटेल,बाबूलाल वर्मा, पुष्पेंद्र,वीरेंद्र यादव, हरिशंकर कश्यप, रामसुरत सहित अन्य लोग शामिल रहे l