सिंगरौली 17 अक्टूबर उप संचालक कृषि मनोज सिंह ने बताया कि जिले में कोदो, कुटकी के उपार्जन हेतु ई-उपार्जन पोर्टल पर 10 अक्टूबर से किसानों का पंजीयन प्रारंभ हो गया है। पंजीयन 24 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। उन्होने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न पंजीयन केंद्र निर्धारित किये गए है। जिसमे नवानगर, कर्सुआराजा, बिन्दुल, मकरोहर, माडा, ईटार, देवगवा, मझौली, सरई, निवास, महुआगाव, झारा, बरहट, पराई, दुधमनिया, चतरी, चितरंगी, खम्हारडीह, घोघरा, गढ़वा समिति में पंजीयन केंद्र की व्यवस्था की गई।इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर एवं सहकारी समिति, सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।




