बूथ लेवल आफीसर अपने क्षेत्रो में गणना पत्रक की कार्यवाही पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाना सुनिश्चित करेः-जिला निर्वाचन अधिकारी
सगरौली 30 अक्टूबर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देश के 12 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में 28 अक्टूबर से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जो 7 फरवरी 2026 तक चलाया जायेगा। इस संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रो 79 चितरंगी, 80 सिंगरौली तथा 81 देवसर के समस्त रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो की बैठक कलेक्ट्रेट सभागर में आयोजित हुई।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता सूची पुनिरीक्षण के संबंध में अवगत कराते हुयें कहा कि अभियान के दौरान नये मतदाताओं को जोड़ने तथा मृत या स्थानांतरित नागरिकों के नाम हटाने एव मौजूदा मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शित के साथ किया जाना है। इसका उद्देश्य है सही और त्रुटि-मुक्त मतदाता सूची तैयार कर लोकतंत्र को और सशक्त बनाना। कलेक्टर ने रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश देते हुयें कहा कि अपने अधीनस्थ बूथ लेवल आफीसर की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया हेतु प्रशिक्षण आयोजित कर गणना प्रापत्र के संबंध में जानकारी से अवगत करायें। साथ ही प्रशिक्षण हेतु विधानसभावार मास्टर ट्रेनरो की नियुक्ति करना सुनिश्चित करे। उन्होने निर्देश दिए कि उपखण्ड अधिकारी अपने स्तर से बीएलए को भी प्रशिक्षण दिलाना सुनिश्चित करे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि बूथ लेवल आफीसर तीन बार अपने बूथ अंतर्गत आने वाले मतदाताओ से सम्पर्क करे। साथ ही गणना प्रापंत्र भरते समय पूरी सावधानी बरतेगे। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि बीएलओ अपने बूथ में जाने से पहले ग्राम पंचायतो के माध्यम से प्राचार प्रसार कराये किस दिन वे बूथ पर उपस्थित रहेगे तथा ऐसे मतदाताओं की पहचान करेंगे जो मृत हैं, स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए हैं, या एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत हैं। उन्होने यह भी निर्देश दिए कि गणना चरण के दौरान ईएफ फार्म के साथ किसी अन्य दस्तावेज की मांग न की जायें। उन्होने ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची पुनिरीक्षण के दौरान हटाये गये तथा स्थानातरित मतदाताओ के नाम का दस्तावेजीकरण करना सुनिश्चित करे।बैठक के दौरान समस्त उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश जाधव सहित रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।





