मिर्जापुर में सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मन की बात” ।
सिटी टू विलेज से जिला संवाददाता रोहित कुमार की खास रिपोर्ट।
मिर्जापुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक महीने भारत के करोड़ों जनता से अपनी मन की बात महीने के अंतिम रविवार को करते हैं।
इसी क्रम में दिनांक 26 जुलाई 2026 रविवार को पूरे भारतवर्ष की जनता, माताएं बहने, विद्यार्थी, बुजुर्ग यहां तक की भारतवर्ष से बाहर रहने वाले भारतवासी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनते हैं और आज भी उन्होंने सुना। जनपद मिर्जापुर के चुनार विधानसभा में नि. मंडल महामंत्री भाजपा जमालपुर से जोशी पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। पूर्व मंडल अध्यक्ष नरायनपुर विजय सिंह वर्तमान मंडल अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात श्रवण की। वहीं पर बता दें कि चुनार विधानसभा अंतर्गत चुनार विधायक अनुराग सिंह पटेल सहित समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात श्रवण की गई, विधानसभा मड़िहान के अंतर्गत पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, बैजनाथ प्रजापति, सुरेश सिंह (प्रबंधक बजरंग होम केयर) भाजपा मंडल संयोजक, इंद्रजीत, अदलहाट मंडल अध्यक्ष साहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं व जनमानसों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात श्रवण की। इसी क्रम में मिर्जापुर के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं विधायक गण, प्रतिनिधि गण, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल, एवं अन्य जिला महामंत्री तथा अन्य पदाधिकारी सहित जनपद के समस्त कार्यकर्ताओं एवं जनमानसों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी।





