शिक्षकों को वितरित किया गया कैशलेस हेल्थ कार्ड। 

8

शिक्षकों को वितरित किया गया कैशलेस हेल्थ कार्ड। 

 

सिटी टू विलेज से जिला संवाददाता रोहित कुमार की खास रिपोर्ट।

 

मिर्जापुर। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत शिक्षकों को वितरित किया गया कैशलेस हेल्थ कार्ड। मीरजापुर विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत उच्च शिक्षकों को कैशलेस हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया, जिसमें कैशलेस हेल्थ कार्ड प्राप्त करने वाले के. बी. पी.जी. कॉलेज,जी. डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज, आर्य कन्या पी,.जी. कॉलेज के शिक्षक मौजूद रहे। वहीं पर बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह एवं सूबेदार यादव ने किया।कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरण कार्यक्रम के बाद उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री का आगरा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मन की बात” कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी गण, प्रतिनिधि गण, शिक्षक गण, एवं उपस्थित समस्त सम्मानित जनमानस श्रवण किए।