नरायनपुर में सड़क हादसा, अंधे मोड़ पर बोर्ड से टकराई कार।

11

नरायनपुर में सड़क हादसा, अंधे मोड़ पर बोर्ड से टकराई कार।

 

 

 

नारायनपुर/मीरजापुर। जनपद के नरायनपुर क्षेत्र में वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर सिकियां बाईपास के अंधे मोड़ पर एक सड़क हादसा सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, शक्तिनगर की तरफ से आ रही मारुति स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर मार्ग पर लगे बोर्ड से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

अंधे मोड़ और सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार विभाग को आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लग सके।

सड़क पर सावधानी रखें, गति नियंत्रित रखें। ‍