जे डी यू नेता व कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार बिहार सरकार ने उत्तर प्रदेश के लिए बनाई चुनावी रणनीति ।
कैलहट/मिर्जापुर। कैलहट बाजार, चुनार में जनता दल यूनाइटेड मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव हेतु बनाई रणनीति। विधानसभा चुनाव में जदयू भी उतरेगी अपना प्रत्याशी ।
जनता दल यूनाइटेड के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं ग्रामीण विकास मंत्री बिहार सरकार श्रवण कुमार विंध्याचल मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि रहे।
प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि श्रवण कुमार ने पार्टी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि अक्टूबर माह तक प्रदेश के अठारहो मंडल में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे और कार्यकर्ताओं को जगाने का काम करेंगे ताकि कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करे और उनको पार्टी का सदस्य बनाएं। पार्टी के नीतियों और विचारों से लोगों को अवगत कराएं। जब नीतीश कुमार रेलमंत्री थे तबके उनके द्वारा किए गए कार्यों की भी लोगों के बीच चर्चा करें और पार्टी संगठन से जोड़े। हम विधान सभा स्तर पर भी कार्यकर्ता सम्मेलन कर संगठन को मजबूत करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी पार्टी की सरकार तब बन सकती है जबकि पार्टी का संगठन मजबूत हो। कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से पार्टी के विचारों और नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाएं। उन्हें ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जोड़े। हम अक्टुबर महा में एक प्रदेश स्तरीय सम्मेलन करेंगे और पूरे उत्तर प्रदेश को पार्टी की विचारों और नीतियों से अवगत कराएंगे। उन्हें पार्टी से जुड़ने के लिए आह्वान करेंगे। 2027 में हमें भी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका देने के लिए प्रेरित करेंगे।
सम्मेलन में कार्यक्रम संयोजक संजय सिंह पटेल प्रदेश महासचिव व विंध्याचल मंडल प्रभारी, अवधेश सिंह प्रदेश महासचिव व वाराणसी मंडल प्रभारी, संजय कुमार सिंह प्रदेश महासचिव व प्रयागराज मंडल प्रभारी, सुनील कश्यप प्रदेश महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलनाथ वर्मा, मिर्जापुर जिला अध्यक्ष रामेश्वर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, उपाध्यक्ष शालिनी सिंह सहित विंध्याचल मंडल में निहित मिर्जापुर सोनभद्र भदोही के पार्टी के पदाधिकारियों के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में भाग लिया।




