अभिभावक शिक्षक बैठक का हुआ आयोजन
जिला सोनभद्र //// विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत में संचालित कंपोजिट विद्यालय विंढमगंज में आज अभिभावक शिक्षक बैठक विभागीय दिशा निर्देश के क्रम में मां सरस्वती के प्रतिमा पर एसएमसी अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प धूप दीप जलाकर शुभारंभ किया गया ।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकमल यादव के द्वारा अभिभावकों की बैठक में छात्रों के नामांकन उपस्थिति को सत्र परीक्षा की प्रगति रिपोर्ट को साझा किया बच्चों को प्रतिदिन समय से विद्यालय में भेजने के लिए प्रेरित करना लगातार अनुपस्थित बच्चों के माता-पिता से इस संबंध में चर्चा कर विद्यालय नहीं आने का कारण जानने का प्रयास कर बच्चों को नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु बोल दिया गया डीबीटी के माध्यम से प्राप्त धनराशि का उपयोग यूनिफॉर्म स्वेटर जूता मौज स्कूल बैग स्टेशनरी के समान क्रय करने के लिए प्रेरित किया गया निपुण भारत मिशन पर चर्चा करते हुए अभिभावकों से अपेक्षा की गई कि बच्चों के साथ समय बिताए बच्चों को गृह कार्य पूर्ण करने व सिखने में सहयोग प्रदान करें ।शारदा कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों हेतु समर्थ कार्यक्रम एवं विद्यालय प्रबंधन समिति पर भी चर्चा की गई प्रधानाध्यापक द्वारा अभिभावकों से सुझाव भी मांगा गया। अभिभावकों ने भी अपने विचार रखें उन्हें विश्वास दिलाया गया कि हर संभव विद्यालय को और बेहतर तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सार्थक प्रयास करेंगे बैठक में वरिष्ट शिक्षिका अंजू रानी, श्वेता जायसवाल, शालिनी कुमारी, पद्मावती देवी, चंचल गुप्ता, ने सहयोग किया, इस अवसर पर सुशील कुमार, राजाराम, जिद्दन लाल, सविता देवी,अभिभावकगण और बच्चे सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।





