कांग्रेस के व्ययोवृद्ध नेता व प्रथम जनपद अध्यक्ष जगमोहन ने लीं अंतिम सांस,
जिला सिंगरौली///जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने आज प्रथम जनपद अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन सिंह के दुखद निधन पर उनके गृह ग्राम जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया l और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख की घड़ी में ढाढ़स दिलाया l
जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले के प्रथम जनपद अध्यक्ष वरिष्ठ आदिवासी कांग्रेस नेता जगमोहन सिंह के गृह ग्राम भैंसामुड़ा में आज अंतिम सांस लीl जिला कांग्रेस कमेटी शहर सिंगरौली के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प व कांग्रेस पार्टी के ध्वज को उनके शरीर पर अर्पित कर शोक व्यक्त किया ।
बताया जाता है कि स्व. जगमोहन सिंह एक प्रखर निर्विवाद सेवा भाव वाले जनप्रतिनिधि रहे है ।अपने जीवन के 90 साल व्यतीत करने के बाद वह आखिरी सास लीं l उन्होंने लगातार 40 साल तक बिना अन्न खाए फलाहार के साथ अपना जीवन निर्वहन किया। वह अंग्रेजी दवाइयों से दूरी बनाने वाले सहजता के साथ अपना आखिरी वक्त बिताया ।
उनके इस दुखद निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।उनके इकलौते पुत्र तेज़बहादुर से मिलकर उनके दुख को साझा कर सांत्वना दिया । गौरतलब है कि इसी महीने 6 सितंबर को उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय सिंगरौली के कार्यालय का फीता काट कर शुभारंभ किया था । उनके निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर व्याप्त हैl उक्त अवसर पर साथ मै रूपेश चन्द्र पाण्डेय अध्यक्ष जिला कांग्रेस सेवादल सिंगरौली मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव बी एन त्रिपाठी,सरपंच लघाडोल बबन प्रजापति कांग्रेस नेता मोहम्मद कुद्दश सहित ग्रामवासी परिजन मौजूद रहे ।





