बीना परियोजना के सीएचपी में रोलर चोरी करते हुए पकड़ाया एनसीएल कर्मी
जिला सिंगरौली // सिंगरौली जिले के एनसीएल बीना परियोजना के सीएचपी में कार्यरत एनसीएल कर्मी को रोलर चोरी कर ले जाते हुए प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी के सहयोग से एनसीएल बीना परियोजना के सुरक्षा अधिकारी ने आज साम को लगभग 8:00 बजे रंगे हाथों पकड़ा है। बताते हैं कि सीएचपी में कार्यरत एनसीएल कर्मी ने रोलर चोरी कर भागने के फिराक में था, कि एनसीएल बीना परियोजना के सुरक्षा अधिकारी ने उसे धर दबोचा। और उसके कब्जे से चोरी की गई रोलर को बरामद किया। उक्त शातिर एनसीएल कर्मी बीना परियोजना के सीएचपी में कार्यरत है। विभागीय जांच अभी भी जारी है।





