ऐंठी मे बेटी के जन्म के उत्सव के मौके पर असहाय महिलाओं को वस्त्र वितरण व पौधरोपण कर मनाई अनोखी खुशी,वितरित किए गए मिठाई

70

ऐंठी मे बेटी के जन्म के उत्सव के मौके पर असहाय महिलाओं को वस्त्र वितरण व पौधरोपण कर मनाई अनोखी खुशी,वितरित किए गए मिठाई

 

सेमरिया क्षेत्र के ऐंठी गांव में बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाते हुए एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह के परिवार में पुत्र एडवोकेट आशीष सिंह की पत्नी संजना सिंह चौहान ने बेटी दक्षायनी सिंह को जन्म दिया। इस खुशी के मौके पर बरहौं एवं अन्नप्राशन संस्कार के साथ भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि परिवार ने असहाय महिलाओं को वस्त्र वितरित कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया। इस पहल ने समाज को एक सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया। इसके साथ ही 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ, भंडारा और मिठाई वितरण का आयोजन भी किया गया।अशोक सिंह ने कहा कि बेटियां भी परिवार और समाज का गौरव बढ़ाती हैं, इसलिए उनके जन्म को उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए। यह पहल समाज में सकारात्मक संदेश देने वाली साबित हो रही है।