बंधा कोल प्रोजेक्ट  बॉक्स कटिंग के साथ शुरू हुई परियोजना ग्रामीणों, प्रशासन व स्थानीय समुदाय के सहयोग से हुई ग्राउंडब्रेकिंग

140

बंधा कोल प्रोजेक्ट  बॉक्स कटिंग के साथ शुरू हुई परियोजना ग्रामीणों, प्रशासन व स्थानीय समुदाय के सहयोग से हुई ग्राउंडब्रेकिंग

 

क्षेत्र में रोजगार और औद्योगिक संभावनाओं की जागी उम्मीद

 

जिला सिंगरौली। जिले के औद्योगिक भविष्य को नई दिशा देने वाला बहुप्रतीक्षित बंधा कोल प्रोजेक्ट के शुरू होने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी मिली है। बंधा कोल ब्लॉक के लिए खनन पट्टा स्वीकृत होने एवं सभी वैधानिक अनुमतियाँ प्राप्त होने के उपरांत, शुक्रवार 3 अप्रैल को इस परियोजना का भूमि पूजन एवं ग्राउंडब्रेकिंग कार्यक्रम स्थानीय समुदाय, प्रशासन एवं हितधारकों के सहयोग से शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें पारंपरिक विधि-विधान के साथ प्रतीकात्मक संचालन की शुरुआत की गई। बॉक्स कटिंग के साथ ही इस परियोजना की शुरुआत हुई जो आने वाले समय में जिले के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

इससे पूर्व प्रोजेक्ट का अधीन आने वाले ग्रांव के प्रतिनिधिमंडल, विस्तापितों और प्रशासन व कंपनी के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में यह तय किया गया कि समयबद्ध तरीके अनसुलझे मुद्दों पर बिंदुवार सर्वसम्मति से फैसला किया जाएगा।

मालूम हो कि हिंडाल्को-एस्सेल माइनिंग द्वारा विकसित इस परियोजना में लगभग ₹3,000 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है, जिससे 1,000 से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा सिंगरौली की क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

बंधा कोल ब्लॉक देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर श्रीमती सविता सिंह, जनपद अध्यक्ष, वैढन, ⁠मुन्नीलाल रावत, सरपंच -पचौर, ⁠देवेन्द्र कुमार पाठक, सरपंच – बाँधा, ⁠रामगोपाल वैश्य, उपसरपंच- बंधा , ⁠श्वेतकरण सिंह, आदिवासी नेता , ⁠रामलल्लू सिंह, पूर्व जनपद सदस्य, ⁠सुखेन्द्र गुर्जर, युवा नेता ,अखिलेन्द्र गुर्जर, भाजपा महामंत्री, मंडल-बरगवा , ⁠जगदेव सिंह मुखिया, तेन्दुआ, ⁠राम उजागीर साकेत, एस सी नेता , ⁠पंकज पांडेय, युवा नेता, सौरभ मिश्रा, एसडीएम- देवसर तहसील, देवेन्द्र सिंह तिवारी, तहसीलदार -बरगवा ⁠, ⁠मोहम्मद समीर – टी आई बरगवा, एस्सेल माइनिंग के प्रबंध निदेशक थॉमस चेरियन, क्लस्टर हेड उमेश महतो, कॉरपोरेट अफेयर्स हेड संदीप जैन, प्रोजेक्ट हेड दीपेश भाटिया, एचआर प्रमुख महान डॉ विवेका नंद मिश्रा, ब्रजेश सिंह, संजय सिंह सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी एवं टीम सदस्य उपस्थित रहे।

 

कोयला परियोजना के समय से चालू होने से जिस स्तर पर रोजगार का सृजन होना है और जिस तरह से समुदाय के लिए आय के विभिन्न साधनों का निर्माण होना है उस दिशा में प्रोजेक्ट की ग्राउंड ब्रेकिंग एक बड़ी कामयाबी है। दूसरी तरफ विस्थापितों के लिए लाबिदा में 250 एकड़ ज़मीन पर आरएंडआर कॉलनी का निर्माण प्रगति पर है जो स्कूल, अस्पताल, मार्केटिंग कॉम्पलेक्स , सामुदायिक भवन इत्यादि सुविधाओं से लैस होगा। शुक्रवार को हुए ग्राउंडब्रेकिंग से इस दिशा में सकारात्मक पहल हुई है।