सिंगरौली जिले में पहली बार भव्य फैशन प्रतियोगिता होने जा रही है नॉर्थ इंडियन

169

सिंगरौली जिले में पहली बार भव्य फैशन प्रतियोगिता होने जा रही है नॉर्थ इंडियन

 

 

सिटी टू विलेज न्यूज़ विवेक पांडेय

सिंगरौली (वैढ़न), मध्य प्रदेश

कोहिनूर प्रोडक्शन हाउस एवं ग्लैमर प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में “नॉर्थ इंडियन आइकॉन सीजन–08” का भव्य आयोजन 11 जनवरी को सिंगरौली जिले के वैढ़न शहर में किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।

 

इस खास मौके पर सेलिब्रिटी काजल चौहान की विशेष उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी। आयोजन की ऑर्गनाइज़र मिस दिव्या पटेल, जबकि को-ऑर्गनाइज़र विवेक कबीर पंथि एवं सेराज खान हैं।

 

आयोजकों के अनुसार यह प्रतियोगिता युवाओं को फैशन, मॉडलिंग और प्रतिभा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा मंच प्रदान करेगी। सिंगरौली जैसे उभरते शहर में इस स्तर का कार्यक्रम होना जिले के लिए गौरव की बात है।

 

स्थानीय युवाओं में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।