विधायक एवं कलेक्टर ने गौ माताओं को खिलाए गुड़, चना और पूड़ी
गौशाला परिसर में मुख्य अतिथियों ने रोपा पीपल तथा बरगद का पौधा
सिंगरौली 21 अक्टूबर सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री रामनिवास शाह एवं कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत उर्ती स्थित गौशाला में पहुंच कर गोवर्धन पूजा उत्सव में शामिल हुए। तथा गोवर्धन की पूजा की । पूजा स्थल में अध्यक्ष सिंगरौली प्राधिकरण श्री दिलीप शाह , नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह, सहित ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती कृष्णावती जायसवाल जनपद सदस्य शांति देवी बैगा सहित वरिष्ठ समाज सेवी वशिष्ठ पाण्डेय की गरिमामय उपस्थिति रही ।
गोवर्धन पूजा पश्चात विधायक कलेक्टर एवं अन्य अतिथियों ने गौशाला में गौ माताओं का पूजा अर्चन कर उन्हें गुड़, चना और पूड़ी भी खिलाया । ततपश्चात गौशाला के प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण हेतु बरगद और पीपल के पौधों का रोपण किया । साथ ही प्राधिकरण अध्यक्ष, नगर निगम अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया । वहीं गौशाला में कार्यरत गौसेवकों को कम्बल और श्री फल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जन मानस से कलेक्टर श्री गौरव बैनल संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना एवं मौके पर उपस्थित ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन मानस के समस्याओं के आवेदन प्राप्त करें तथा समस्याओं का निराकरण निर्धारित समय में किया जाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, तहसीलदार जान्हवी शुक्ला, उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग रविन्द्र जायसवाल, सीईओ जनपद अजीत बरवा ,जिला समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् राजकुमार विश्वकर्मा सहित अधिकारी गण उपस्थित रहे।





