प्रभारी मंत्री का जिले में आगमन 20 मार्च
सिंगरौली 19 मार्च 2026। म.प्र. शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री माननीय श्रीमति सम्पतिया उईके का जिले में आगमन 20 मार्च को होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले के प्रभारी मंत्री श्रीमति सम्पतिया उईक 20 मार्च को प्रात: 10 बजे बांधवगढ़ से निगरी के लिए प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे निगरी गेस्ट हाउस में आगमन होगा। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे निगरी से सरई के लिए प्रस्थान कर 3 बजे सरई पहुंच मेगा चिकित्सा शिविर में शिरकत करेंगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे सरई से बैढ़न के लिए प्रस्थान कर शाम 5 बजे बैढ़न जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट भवन पहुंच बैठक में शामिल होंगी। इसके बाद सूर्या भवन में विश्राम करेंगी। 21 मार्च की सुबह 8:45 बजे मॉ ज्वालामुखी मंदिर शक्तिनगर में दर्शन व पूजा-अर्चना करने के बाद 11 बजे जयंत में आयोजित प्रशिक्षण में शामिल होंगी। दोपहर 12:30 बजे बैढ़न से मॉ शारदा मंदिर मैहर के लिए झोखो-बहरी मार्ग से प्रस्थान करेंगी।





