धर्मेंद्र शाह की खास रिपोर्ट।
सिंगरौली दिनांक 24.1.26 को ज्वाला मॉडल आजीविका संकुल स्तरीय संगठन रजमीलान अंतर्गत ग्राम संगठन सुहिरा में बैठक का आयोजन किया गया जो इमर्सन इंटरफेस एवं यहां समूह की दीदियों द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन एवं अन्य CLF और अन्य ग्राम संगठनों को इनसे जोड़कर गतिविधियों को तिब्र गति प्रदान करना मुख्य उद्देश्य रहा है
साथ ही भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही उल्लास नवभारत कार्यक्रम के माध्यम से समूह में जुड़ी समस्त ऐसी बहनें जो कक्षा आठवीं पास है उनके माध्यम से उनके आसपास की समस्त असाक्षर महिलाओं को साक्षर बनाने का प्रयास करने हेतु शपथ दिलवाई गई
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे
जिला कार्यालय से श्री छविलाल सर ADM
ब्लॉक कार्यालय राम कुमार शाह ABM
अदानी से मनोज प्रभाकर जी CSR
के साथ साथ अन्य CLF की सक्रिय सीआरपी शामिल रही
.
कार्यक्रम समाप्ति के बाद ग्राम संगठन सुहिरा की बहनों द्वारा की जा रही गतिविधियों का अवलोकन एवं उनके खेतों में जाकर वैज्ञानिक तरीके से की जा रही विभिन्न कृषि गतिविधियों का भ्रमण भी किया गया सभी ने उत्साह पूर्वक भ्रमण कर यहां से देख कर अपने गांव में करने का प्लान बनाया एवं अपने गांव के किसानों को जागरूक करने का संकल्प लिया
इस कार्यक्रम के आयोजन में
ज्वाला CLF की पदाधिकारि एवं समस्त सीआरपी के साथ साथ सदस्यों का विशेष योगदान रहा





