गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में होगा आयोजित
सिंगरौली 25 जनवरी सिटी टू विलेज न्यूज
आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह सुबह 8.58 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी। मुख्य अतिथि प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगी । राज्यमंत्री सुबह 9.25 बजे से माननीय मुख्यमंत्री जी के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करेंगे। इसके बाद समारोह में आकर्षक परेड और मार्चपास्ट किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि राज्यमंत्री परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त करेंगी। समारोह में प्रातः 10.20 बजे से विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी । इसके बाद समारोह में विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियाँ प्रदर्शित की जाएंगी। समारोह में मुख्य अतिथि प्रात प्रातः 11:30 बजे श्रेष्ठ कार्य करने वालों को पुरस्कृत करेंगी। इसके बाद मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्रीमती सिंह सीएम राईज विद्यालय हिर्रवाह में आयोजित जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोजन में शामिल होंगी। गणतंत्र दिवस की संध्या पर नगर निगम के अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में शाम 6:30 बजे से भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।





