मृतक महिला तथा बालिकाओं के परिजनों को शासन की ओर से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा रेड क्रास की तरफ से 2-2 लाख रुपयें की आर्थित सहायता प्रदाय की गई
सिंगरौली 25 जनवरी सिटी टू विलेज न्यूज़
ग्राम पंचायत परसोहर, पंचायत भवन के नजदीक लाल पीली मिट्टी / मुरुम की खुदाई का कार्य 05 महिलाओं द्वारा किया जा रहा था, जिसमें समय लगभग प्रातः 9.30 बजे मिटटी धसने की वजह से 05 महिलायें दब गई, जिसकी सूचना ग्राम पंचायत के पदाधिकारियो द्वारा प्रशासन एवं पुलिस को दी गई । घटना उपरान्त प्रशासन एवं पुलिस की टीम तत्पर्यरता पहुची एवं राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया ।
उक्त घटना में बंसती पिता श्री तिलकधारी सिह उम्र 17 ग्राम हर्रहा, ग्राम पंचायत मझिगवा, प्रीतू सिंह पिता श्रीमान सिंह उम्र 11 वर्ष ग्राम पंचायत परसोहर, श्रीमती फूलवा यादव पति श्री राममिलन यादव उम्र 45 वर्ष ग्राम पंचायत बंधा की मृत्यु हुई तथा रुकुमुन पति जगभवन सिह उम्र 55 वर्ष ग्राम पंचायत परसोहर, श्रीमती कौशिल्या सिंह पति ज्ञान सिंह 60 वर्ष घायल हुई जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवसर में चल रहा है, एवं उनकी स्थिति खतरे से बाहर है । श्रीमती कौशिल्या सिह को बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय ट्रामा सेन्टर सिंगरौली हेतु रे फर किया गया हैं। घायलों तथा मृतकों के परिजनों द्वारा बताया गया की मिट्टी खुदाई का कार्य स्वयं के उपयोग तथा लिपाई के कार्य हेतु किया जा रहा था। मृतक महिला तथा बालिकाओं के परिजनों को शासन की ओर से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा रेड क्रास की तरफ से 2-2 लाख रुपयें की आर्थित सहायता प्रदाय की गई है। सचिव श्री सतीश द्विवेदी ग्राम पंचायत बंधा द्वारा मृतक व्यक्ति का संबल योजनान्तर्गत पूर्व पंजीयन न होने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा निलम्बन किया गया ।





