सिंगरौली जिले सुरसुरिया मेला से चौकाने वाली घटना आई सरई थाना अंतर्गत

544

 

थाना सरई पुलिस द्वारा हाई टेंशन टावर मे चढी युवती को सकुशल टावर से उतारा गया

◆ पुलिस अधीक्षक महोदय, सिंगरौली श्री मनीष खत्र्त्री (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन व एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरी. जितेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम द्वारा हाई टेशन टावर मे चढी युवती को सकुशल टावर से उतारा गया

◆ थाना सरई जिला सिंगरौली

24.01.2026 को ग्राम पीपरखडा थाना मोरवा से एक युवती सुसरसुराई घाट झारा मेला घुमने के लिए आई थी जो बाहर खाने कमाने गये अपने पति से मेला घूमने के लिए पैसे मांग रही थी तो उसके पति द्वारा बोला गया कि मुझे विना बताये मेला क्यो गये हो इसी बात पर दोनो का वाद विवाद हुआ इसी बात पर युवती गुस्से मे आकर मेला के पास लगे हाई टेंशन टावर पर चढ गई थी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सरई जितेन्द्र सिंह भदौरिया अपने पुलिस स्टाफ के साथ तत्काल मौके मे पहुचकर युवती को समझा बुझा कर सकुशल उतारा गया है । व युवती को उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया है।

◆सराहनीय भूमिका – निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया , प्रआर विजय तिवारी, प्रआर लक्ष्मी कांत साहू ,आर. शिवम पाटकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।