रजमिलान–बधौरा रोड पर बड़ा सड़क हादसा

424

 रजमिलान–बधौरा रोड पर बड़ा सड़क हादसा

 

सिंगरौली के रजमिलान–बधौरा मार्ग पर से जुड़े कोयला परिवहन वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क पर जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात है और स्थिति सामान्य करने का प्रयास जारी है।

 

ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि घटना के काफी देर बाद तक कोई जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।