महाविद्यालय बरका में समस्याओं का अंबार, NSUI ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन; उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

188

महाविद्यालय बरका में समस्याओं का अंबार, NSUI ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन; उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

 

जिला सिंगरौली। शासकीय महाविद्यालय बरका में व्याप्त विभिन्न समस्याओं और अव्यवस्थाओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने मोर्चा खोल दिया है। विधानसभा देवसर (81) से NSUI छात्र नेता राहुल जायसवाल के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर बहसबाजी हुई और प्राचार्य को 13 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। छात्र संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का जल्द 15 दिवस के अंदर निराकरण नहीं हुआ, तो वे कॉलेज में तालाबंदी और उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

 

 

DMF फंड में हेरफेर का गंभीर आरोप जांच की मांग

 

सौंपे गए ज्ञापन में सबसे गंभीर मुद्दा कॉलेज के विकास फंड में वित्तीय अनियमितता का उठाया गया है। NSUI का आरोप है कि डीएमएफ (DMF) मद से बरका महाविद्यालय के लिए स्वीकृत 97.40 लाख रुपये की राशि को पीएम एक्सीलेंस कॉलेज बैढ़न के तत्कालीन प्राचार्य डॉ. एम. यू. सिद्दीकी द्वारा बरका कॉलेज के प्राचार्य पर दबाव बनाकर आहरण (विड्रॉ) करा लिया गया। छात्र संगठन ने इसे बरका के छात्रों के हक पर कुठाराघात बताते हुए इस मामले की उच्च स्तरीय विस्तृत जांच कराकर दोषी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और राशि वापस बरका कॉलेज को दिलाने की मांग की है।

इन प्रमुख समस्याओं को लेकर भी घेरा:

शिक्षकों की कमी व ठप

कक्षाएं: बीएससी (B.Sc) के छात्रों के लिए सभी विषयों के प्रोफेसरों की इसी सत्र में तत्काल भर्ती की जाए और सभी कक्षाएं नियमित समय पर संचालित हों।

रुकी हुई छात्रवृत्ति:

बी.ए. (B.A) चतुर्थ वर्ष (सत्र 2025-26) के छात्रों की रुकी हुई छात्रवृत्ति का तुरंत भुगतान किया जाए।

सुरक्षा और पुलिस पेट्रोलिंग

कॉलेज परिसर में सुरक्षाकर्मी की तैनाती हो। साथ ही, छात्रों के आगमन के समय सुबह 11 बजे नियमित रूप से पुलिस पेट्रोलिंग कराई जाए ताकि असामाजिक तत्वों पर लगाम लग सके।

मूलभूत सुविधाओं का अभाव

 

कॉलेज परिसर में फैली गंदगी और झाड़ियों की सफाई हो, शौचालयों की नियमित सफाई कर पानी की व्यवस्था की जाए। छात्रों को निःशुल्क आईडी कार्ड दिए जाएं और बाउंड्री वॉल का निर्माण हो।

एडमिशन हेल्प डेस्क व स्टाफ: वर्तमान में चल रहे एडमिशन के मद्देनजर छात्रों की सहायता के लिए ‘हेल्प डेस्क’ बनाई जाए और कॉलेज में तत्काल कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती हो। इसके साथ ही कॉलेज में एनसीसी (NCC) भी शुरू की जाए।

उच्च अधिकारियों को भेजी प्रतिलिपि

NSUI नेता राहुल जायसवाल ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की मनमानी और बदहाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए ज्ञापन की प्रतिलिपि उच्च शिक्षा विभाग भोपाल, जिला कलेक्टर सिंगरौली, कुलपति अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा और थाना प्रभारी सरई को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

इस दौरान शामिल रहे अरमान अली, मुन्ना सिंह, प्रदीप साहू रमेश जायसवाल, दीपू प्रजापति, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।