अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार वाहन जप्त

61

 

 

सिंगरौली कलेक्टर गौरव बेनल के निर्देशानुसार तथा खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा शुक्रवार 30 मई 2026 को प्रातःकालीन जांच अभियान के दौरान अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

 

जांच के दौरान रेत का वैध अभिवहन पास (ट्रांजिट पास) के बिना अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक

MP66A4891 को जप्त कर पुलिस थाना माड़ा के सुपुर्द किया गया।

इसी प्रकार ग्राम जैतपुर क्षेत्र में बिना नंबर की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को वैध अभिवहन पास के बिना अवैध रूप से बोल्डर परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया गया। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP66A1557 को भी बिना वैध अभिवहन पास के रेत परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर पुलिस चौकी जयंत में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।

 

इसके अतिरिक्त एक बिना नंबर का डंपर अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिसे जप्त कर थाना नवानगर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।

 

खनिज विभाग द्वारा कुल चार वाहनों पर कार्रवाई की गई है। सभी प्रकरणों में संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा