ईलाज में डाक्टर की लापरवाही से मजदूर की हुई मौत। परिजनों में मचा कोहराम।

19

ईलाज में डाक्टर की लापरवाही से मजदूर की हुई मौत। परिजनों में मचा कोहराम।

 

जिला संवाददाता रोहित कुमार की रिपोर्ट

 

नारायनपुर/मीरजापुर । नरायनपुर चौकी क्षेत्र अन्तर्गत बैकुण्ठपुर में स्थित जीवन श्री हास्पीटल में डाक्टर की लापरवाही से मजदूर की मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को हुई मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राधेश्याम यादव पुत्र स्व० लालमनि यादव आयु 38 वर्ष निवासी खिरौड़ी जमालपुर को पेट में पथरी की समस्या थी। रिश्तेदारों से क़र्ज़ लेकर बृहस्पतिवार की सुबह पथरी का आपरेशन कराया था, लेकिन दोपहर को अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि डाक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शान्त कराया। मृतक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था और उसके दो पुत्र और दो पुत्री थी। मृतक की बड़ी बेटी का शादी हो चुका था। संभ्रांत ब्यक्तियों के समझाने पर मामला शान्त हो गया। पिड़ित परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई नहीं पोस्टमार्टम कराया गया।