सिंगरौली जिले से बड़ी खबर पुलिस अधीक्षक महोदय मनीष खत्री (भापुसे) द्वारा लोहे की पाईपों की चोरी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किये जाने पर अ.पु.अ. सिंगरौली सर्वप्रिय सिन्हा, के मार्गदर्शन में, न.पु.अ. विंध्यनगर श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अशोक सिंह परिहार एवं पुलिस टीम को दिनांक 15.01.2026 को चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिकप जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई।
विवरण- दिनांक 15.01.2026 को राजेश विश्वकर्मा पिता स्व. बाबूलाल विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष सा.ढोंटी थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली (म.प्र.) द्वारा सूचना दी गई कि बलियरी में बने खंडहर से लोहे की पाईप जो एनटीपीसी पुरानी पाईपलाईन काटकर छिपाकर रखे हुए थे जो अपनी पिकप में लोड कर ले जा रहे हैं जिसकी सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस स्टाफ और सीआईएसएफ के सहयोग से घेराबंदी कर पिकप क्र. MP66G2314 और चालक संतोष कुमार शाह पिता रामभरोष शाह नवजीवन बिहार थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली (म.प्र.) परिचालक संजय कुमार शाह पिता रामभरोष शाह नवजीवन बिहार थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली (म.प्र.) को पकड़ा गया, पिकप के अंदर 09 नग कटे हुए लोहे के पाईप के टुकड़े व एक आक्सजीजन सिलेण्डर थे, आरोपी पिकप परिचालक संतोश शाह से पूछताछ पर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं जिसके आधार पर प्रकरण में अग्रिम विवेचना कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। संतोष कुमार शाह पिता रामभरोष शाह नवजीवन बिहार थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली संजय कुमार शाह पिता रामभरोष शाह नवजीवन बिहार थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली (म.प्र.)
लोहे के पाईप 09 नग कीमती 150000 रूपये एवं महेन्द्रा कंपनी का पिकप कुल कीमती 5,50,000 रूपए।
योगदान पर्यवेक्षक
अशोक सिंह परिहार, उनि उदयचंद करिहार, उनि शिवम सिंह, उनि आर.डी. बैसाखी, सउनि सजीत सिंह, प्र.आर. लक्ष्मीकांत मिश्रा, आर. संजय धुर्वे, आर. गौतम कुमार का योगदान जारी है।





