पेड़, तार, खंभा सहित पुलिस चौकी का बोर्ड भी लगा ठिकाने।
मिर्जापुर। कल देर शाम तक जनपद में आयें अचानक भीषण आंधी, तुफान में विकास खंड-जमालपुर के दर्जनों गांवों में सैंकड़ों गरीब परिवारों के आशियाने ताश के पत्तों की तरह उड़ गए।किसी का दिवाला गिरा तो किसी का टीन शेड उड़ गया तो कहीं बिजली का खंभा गिरा तो कहीं किसी के मकान पर पेड़ ही गिर कर मकान को धराशाई कर दिया।क्षेत्र में आंधी,तुफान का कुछ ऐसा ताण्डव दिखा कि बहुत से परिवारों का साम को खाना तक नहीं बन सका और भूखे ही सोना पड़ा।शेरवां से लेकर लठिया सहिजनी,भाईपुर कलां,भोकरौध,बहादुरपुर,चौकियां,जीनोदपुर,बिक्सी, जफराबाद,बेलहर,दौलताबाद,गयासपुर,सुरहां,बियरही,खड़ेहरा,रामपुर,मानिकपुर,धोबही,भुईली खास तक दर्जनों गांवों में सैंकड़ों गरीब परिवारों का टीन शेड,छप्पर,तीरपाल उड़ गया।इस आंधी ने पुलिस को भी नहीं बक्शा,शेरवां पुलिस चौकी का बोर्ड भी उखड़ गया तथा कुछ घरों के दीवाल भी गिर कर धराशाई हो गए। रामपुर लठिया-सहिजनी के बनवासी बस्ती में एक भारी भरकम पेड़ एक कच्चे मकान पर ऐसा गिरा कि उसमें रहने वालों की जान जाते-जाते बची, संयोग से उस समय वो परिवार शादी में गया था,इसलिए किसी के जान का नुक़सान नहीं हुआ।रामपुर में स्थित पेट्रोल पंप के पीछे कच्चे मकान में टीन शेड डालकर रह रही श्रीमती मीरा देवी का पुरा मकान ही धराशाई हो गया,उसमें रखा चौकी, चारपाई, विस्तरा, बर्तन, बाल्टी,चुल्हा,खाने-पीने का सामान सहित मकान बनवाने के लिए रखा तीस हजार रूपया भी उड़ गया।कुछ इसी तरह से रामलखन, अवतारी, पप्पू, रजिंदर, लवकुश, बाबुलाल, रामविलास, सावित्री देवी, रामधनी, सीता देवी, रामप्यारे, पप्पू विश्वकर्मा, राम आसरे, श्यामनरायन, मंशाराम, राजाराम, सुदामा, प्रभावती देवी, रामसजीवन, राजेन्द्र आदि सैकड़ों लोगों का काफी नुकसान हुआ है।
वहीं पर बता दे कि नारायणपुर ब्लाक के ग्राम सभा सेमरा में राजकुमार बिहार के कच्ची मकान पर पेड़ गिर जाने से मकान ध्वस्त हो गया, टीन सेट के पुर्जे पुर्जे उड़ गए तथा नान्हक भारती का भी बड़ा नुकसान हुआ है उनका सोलर प्लेट खंभे सहित दीवाल तोड़कर 200 मीटर दूर आंथी उड़ा ले गया। वहीं पर अन्न दाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह द्वारा आंधी, तुफान से प्रभावित गांवों में पीड़ित परिवारों को राजस्व विभाग द्वारा तत्काल सर्वे कराकर पर्याप्त सहयोग राशि प्रदान करने का मांग किया जाता है।




