खनिज विभाग की घोर लापरवाही, गिट्टी क्रेशर से ग्रामीणों का जीना हुआ मुश्किल

134

खनिज विभाग की घोर लापरवाही, गिट्टी क्रेशर से ग्रामीणों का जीना हुआ मुश्किल

 

सिटी टू विलेज समाचार पत्र 

 

सिंगरौली/सरई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम झारा में संचालित गिट्टी क्रेशर से आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्रेशर शुरू होने के बाद से क्षेत्र में धूल और प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि झारा से सरई एवं गजरबहरा मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रेलर और हाइवा वाहन गिट्टी का परिवहन करते हैं। इनमें से कई वाहन ओवरलोड होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है और आमजन को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार इस संबंध में कई बार गिट्टी क्रेशर संचालक को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रदूषण नियंत्रण के आवश्यक नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में धूल का गुबार बना रहता है और लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी शिकायतों के बावजूद प्रशासन, पुलिस, खनिज विभाग तथा संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाया गया। आखिर किसके संरक्षण में यह सब चल रहा है और ग्रामीणों की समस्याओं को नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है?

अब देखना यह होगा कि प्रशासन और खनिज विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं तथा क्षेत्रवासियों को प्रदूषण और ओवरलोड वाहनों की समस्या से राहत दिलाने के लिए क्या कार्रवाई करते