
अविनाश रंजन स्टेट ब्यूरो चीफ
बिहार वैशाली सिटी2 विलेज
12 दिसंबर को राय वीरेंद्र सिंह कॉलेज, दौलत पुर देवरिया, प्रखंड हाजीपुर , वैशाली में जीविका के द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) अंतर्गत ग्रामीण युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया l ग्रामीण युवाओं में जागरूकता बढ़ाने , कंपनियों से सीधा संवाद स्थापित कराने, प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मेला का आयोजन किया गया l
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री श्रवण कुमार, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास एवं परिवहन शामिल हुए l विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री लखेन्द्र कुमार रौशन, माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग शामिल हुए l गरिमामयी उपस्थिति श्री अवधेश सिंह,माननीय विधायक, हाजीपुर एवं श्री सिद्धार्थ पटेल, माननीय विधायक, वैशाली की रही l
माननीय मंत्री महोदय का स्वागत जिलाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के द्वारा पुष्प गुच्छ के द्वारा किया गया | अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत श्री कुंदन कुमार, उप विकास आयुक्त, वंदना कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया l
भारतीय परम्परा के अनुरूप माननीय मंत्री गण , माननीय विधायक , जिला पदाधिकारी वैशाली एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया l
माननीय मंत्री, श्री श्रवण कुमार ने संबोधन में कहा कि गरीबी उन्मूलन के लिए विश्व बैंक से कर्ज लेकर जीविका की शुरुआत की गई थी l आज जीविका से गरीब परिवार रोजगार के विभिन्न साधनों से जुड़कर अपनी आय बढ़ा रहे हैं l हर क्षेत्र में उनका विकास हो रहा है l समूह की महिलाओं को जब भी जरूरत पड़ती है समूह से कर्ज़ मिल जाता है l जिससे वो अपनी रुचि एवं कौशल के हिसाब से व्यवसाय करती है l इसके साथ ही बैंक से भी उन्हें कर्ज़ दिया जाता है l अत्यंत गरीब परिवारों के लिए सतत जीविकोपार्जन योजना की शुरुआत की गई l इस योजना से अत्यंत गरीब परिवारों को काफी संबल मिला है l योजना से जोड़कर उन्हें रोजगार का साधन मुहैया कराया जाता है l जिससे महिलाओं में आर्थिक समृद्धि आई है l मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से भी महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए 10 हजार की राशि दी गयी है l इस राशि से महिलाएं विभिन्न प्रकार के रोजगार कर रही है l
श्री लखेन्द्र कुमार रौशन, माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण ने कहा कि जीविका की दीदी हर क्षेत्र तरक्की कर रही है l उनका आत्मबल बढ़ रहा l बिहार के विकास में उनकी भूमिका अहम है l
जिलाधिकारी वैशाली, श्रीमती वर्षा सिंह ने कही कि पहले महिलाओं की स्थिति और आज की महिलाओं की स्थिति में काफ़ी परिवर्तन आया है l महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है तथा स्वावलम्बी बन अपने नाम से रोजगार चला रही है l
श्री अवधेश सिंह, विधायक, हाजीपुर एवं श्री सिद्धार्थ पटेल, विधायक, वैशाली ने जीविका से जुड़ी हुई महिलाओं की तारीफ की l उन्होंने कहा कि जीविका दीदी काफ़ी मेहनती है l हर दिन नया नया मुकाम हासिल कर रही है l
उल्लेखनीय है कि वैशाली जिला में कुल 487389 परिवारों को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से 10 हजार की राशि दी गई है l विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं का कौशल विकास का कार्य किया जा रहा है | जिससे महिलाएं स्वरोजगार एवं रोजगार कर आत्मनिर्भर हो रही है | माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रयास से महिलाएं हर क्षेत्र में तरक्की कर रही है | जीविका दीदी के विकास के लिए बिहार सरकार हर समय तत्पर है जीविका द्वारा गठित स्वयं सहायता सहायता समूह ने महिलाओं के तरक्की के मार्ग को प्रशस्त किया है | वैशाली जिला में 41443 स्वयं सहायता समूह का गठन हुआ है l जिसमें लगभग 5 लाख परिवार जुड़े हुए हैं l सतत जीविकोपार्जन योजना से लगभग 6 हजार अत्यंत गरीब परिवार जुड़े हुए हैं l जो जीविकोपार्जन के विभिन्न गतिविधियां कर अपने जीवन स्तर को सुधार रहे हैं | 28.57 करोड़ रूपये की राशि सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत लाभार्थियों को दिए गए हैं l
इस रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को रोजगार के साधनों से जोड़ना है । उन्होंने कहा कि 18 से 40 वर्ष के युवा मेला में भाग लेकर बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा की जो कंपनी युवाओं का चयन करते हैं उनका पूरा ध्यान रखें जिससे कि वो नौकरी को छोड़े नहीं l
रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में रोजगार उपलब्ध कराने वाली कई प्रतिष्ठित कंपनियों और प्रशिक्षण संस्थानों ने भाग ली । रोजगार मेला में विभिन्न ट्रेडों की 17 कंपनी भाग ली | इसमें सिक्युरिटी गार्ड के लिए जी4एस, फ्लिपकार्ट , नवभारत फर्टिलाइजर, विज़न इंडिया, ट्रीडेंट ग्रुप, रूडसेटी, टीम रॉयल,निर्मला एजेंसी आदि कंपनी भाग ली | मेला में सुरक्षा गार्ड, रिलेशनशिप अधिकारी, सुपरवाईजर, कार्यालय सहायक, ब्रांच मैनेजर, लेखापाल, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि से संबंधित पदों पर नियोजन किया गया | इसके साथ ही स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण एवं अप्रेंटिस के लिए भी चयन किया गया l
रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में ढाई हजार से ज्यादा युवक एवं युवतियों ने भाग लिया l 1872 ने अपना निबंधन कराया l 351 अभ्यर्थियों का चयन मेला में किया गया एवं नियुक्ति पत्र दिया गया l 355 अभ्यर्थियों का चयन प्रशिक्षण के लिए किया गया l जो प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार करेगी l कुल 800 से ज्यादा युवकों का चयन किया गया है जिन्हे नियुक्ति की अग्रतर प्रक्रिया हेतु बुलाया जाएगा l ईश्वर नन्द पाण्डेय ,श्वेता सिंह,मनीष सिंह,काजल कुमारी विकास को मंच पर ही माननीय मंत्री महोदय , जिला पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथियों के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया l इसके साथ ही माननीय मंत्री महोदय के द्वारा 8030 स्वयं सहायता समूह को 111 करोड़ का क्रेडिट लिंकेज की राशि का डमी चेक प्रदान किया गया l
कार्यक्रम में प्रबंधक रोजगार राजेश रंजन प्रसाद सिंह , मीनाक्षी कुमारी द्विवेदी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक , प्रबंधक पूजा कुमारी, संतोष कुमार, मोहम्मद इमरान, पुष्कल दत्त, अन्य कर्मी एवं जीविका की दीदी की प्रमुख सहभागिता रही |





