28 फरवरी को आयोजित होगा जिला स्तरीय ‘फरोग-ए-उर्दू’ सेमिनार एवं मुशायरा

106

 

अविनाश रंजन स्टेट ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

 

बिहार वैशाली हाजीपुर न्यूज

 

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, उर्दू निदेशालय के निदेश के आलोक में वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय “फारोग-ए-उर्दू” सेमीनार, मुशायरा एवं कार्यशाला का आयोजन दिनांक 28 फरवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक नगर परिषद् हॉल, हाजीपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इस कार्यक्रम में जिले के सभी प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय एवं मदरसा के उर्दू शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य उर्दू भाषा के संवर्धन, शिक्षण पद्धति के उन्नयन तथा साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहन प्रदान करना है।

कार्यक्रम में 03 आलेख पाठक, 03 प्रतिनिधिगण, 05 छात्र/छात्राएँ तथा 10 कवियों की सक्रिय सहभागिता होगी। सेमीनार एवं कार्यशाला के दौरान उर्दू भाषा के विकास, शैक्षणिक चुनौतियों एवं नवाचारों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही मुशायरे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें आमंत्रित कवि अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा।