जियावन में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

250

 

 

जियावन में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

 

सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

 

अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जियावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।