एलपीजी गैस की आपूर्ति हेतु जिला स्तर पर कंट्रोल रूम गठित

36

 

सिंगरौली 20 मार्च। जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के निराकरण हेतु कंट्रोल रूम गठित अधिकारी कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। कंट्रोल रूम में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सनी कुमार पटेल को प्रभावित अधिकारी तैनात किया गया है उनका मोबाइल नंबर 9977033164है। उनके साथ ही राहुल पनिका डाटा एंट्री ऑपरेटर मोबाइल नंबर 7089044871 तथा अतुल तिवारी डाटा एंट्री ऑपरेटर मोबाइल नंबर 823400856 को सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ता उक्त नंबरों पर कॉल कर एलपीजी गैस वितरण के संबंध में आ रही शिकायतों का निराकरण कर सकते हैं।