सेवा पखवाड़ा के तहत निर्धारित की गई गतिविधियो को समय पर पूर्ण करेः-कलेक्टर

64

 

पैरामीटर के सभी विंदुओ पर शत प्रतिशत कार्य किया जाना सुनिश्चित करेः-श्री शुक्ला

सिंगरौली 25 सितम्बर  राज्य शासन के मंशानुसार एवं कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के निर्देशन में जिले में संचालित सेवा पखवाड़े तहत किए जा रहे गतिविधियो के प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिए कि प्रति दिवस के लिए निर्धारित की गई गतिविधियो के अनुसार विभाग कार्य किया जाना सुनिश्चित करे। तथा पखवाड़े के लिए चयनित किए गए सभी पैरामीटरो पर कार्य शत प्रतिशत किया जाना है। कार्यक्रमो के आयोजन एवं किए जा रहे कार्यो को अपने विभाग के लिए निर्धारित किए पोर्टल पर या गूगल सीट में किए जा रहे कार्य का फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करेगे।

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि सेवा पखवाड़े के तहत निर्धारित किए गए स्वास्थ्य शिविरो के माध्यम से अधिक से अधिक क्षय रोग,डायबटीज, हीमोग्लोबिन, सिकल सेल, हाईपर टेंसन की स्क्रीनिंग करान सुनिश्चित करे। इसी के साथ ही शिविर के दौरान आयुष्मान कार्ड, फूट बास्केट वितरण एवं पोषण आधारित काउसलिंग सेसन का भी आयोजन कराये ताकि अधिक से अधिक आम लोगो को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जा सके। वही महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि सशक्त नारी स्वस्थ परिवार अंतर्गत गर्भवती एवं धात्री महिलाओ को स्तन पान एवं पोषण आहार के विषय में जागरूक करे साथ ही आगनवाड़ियो में मोटापे के प्रति जागरूकता अभियान एवं रोकथाम एवं नियमित जॉच कराई जायें।

कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त से नगरीय क्षेत्र में सेवा पखवाड़े के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रमो की विस्तार पूर्वक जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि निर्धारित गतिविधियो के नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डो में साफ सफाई के साथ नुक्कड़ नाटक, पौधारोपण, चित्रकला, निबंध लेखन प्रतियोगिताओ का आयोजन करने के साथ सही पखवाड़े के अंतिम दिवस में बड़ा आयोजन कर उसमें जन प्रतिनिधियो सहित आम लोगो को आमंत्रित करे। साथ ही जन जाति कार्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग एवं तकनिकी शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि अपने अपने शैक्षणिक संस्थान अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ, निबंध प्रतियोगिताओ एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन कराये तथा बच्चो को शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास का भी आयोजन कराये। बैठक के दौरान डिप्टी कलेक्टर सौरभ मिश्रा, नंदन तिवारी, डीपीसी आर.एल शुक्ला, प्राचार्य महाविद्यालय एम.यू सिद्दीकी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पुष्पराज सिंह, नगर निगम उपायुक्त आरपी बैस, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता सहित जिलाधिकारी उपस्थितर रहे।