सिटी टू विलेज न्यूज़
जिला कलेक्टर गौरव बैनल सरई के मुख्य बाजार में जाम में फंसे रहे
सिंगरौली जिले के सरई मुख्य बाजार में रोज़ाना लगने वाले भीषण जाम में खुद जिला कलेक्टर भी फंस गए। हालात ऐसे रहे कि जिस रास्ते को पार करने में आमतौर पर 5 मिनट लगते हैं, वहां लोगों को 30 मिनट या उससे भी ज्यादा समय लग रहा है।
यह कोई पहली घटना नहीं है। सरई मुख्य बाजार में लगने वाला जाम अब रोज़मर्रा की समस्या बन चुका है। सुबह से लेकर शाम तक बाजार क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। स्कूली बच्चे, मरीज, व्यापारी और नौकरीपेशा लोग—सभी इस जाम से त्रस्त हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यातायात व्यवस्था की घोर लापरवाही इस जाम की सबसे बड़ी वजह हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है।
आज कलेक्टर के जाम में फंसने के बाद लोगों में उम्मीद जगी है कि शायद अब प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेगा। लेकिन सवाल यह है कि—
क्या सरई को इस जाम से कभी निजात मिलेगी?
या फिर स्थिति यूं ही बनी रहेगी और आम जनता हर दिन इसी तरह परेशान होती रहेगी
आने वाले दिनों में हो सकता है बाजार अतिक्रमण





