खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही रेत परिवहन में लगे ओवर लोड हाईवा वाहन किया गया जप्त

60

 

सिंगरौली 12 जनवरी कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया द्वारा किए जा रहे अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण जांच के दौरान अभिवहन पास में उल्लेखित मात्रा से अधिक रेत का अवैध परिवहन करते मिलने पर 1 वाहन डंफर ओवरलोड गनियारी क्षेत्र से जप्त कर पुलिस थाना कोतवाली बैढ़न में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। वाहनों में खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जावेगी।