के संयुक्त दल ने किया कई खाद एवं बीज विक्रय करने वाले दुकानों का औचक निरीक्षण
कई विभागों में लगातार हो रही कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान निर्धारित दर पर ही बिक्री किया जा रहा खाद एवं बीजः- उप संचालक कृषि मनोज सिंह
सिंगरौली कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशन में कृषि एवं राजस्व विभाग के संयुक्त अमले के द्वारा खाद एवं बीज की बिक्री करने वाले कई दुकानो का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारो द्वारा निर्धारित दर पर ही खाद एवं बीज की बिक्री करते पाये गये। वहीं उप संचालक कृषि मनोज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गठित जांच दल द्वारा सतत् निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई भी दुकानदार निर्धारित दर से ज्यादा मूल्य पर बिक्री करते हुए पाए गये तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी एवं उनके विरुद्ध एफ.आई.आर भी दर्ज कराई जाएगी।





