म्योरपुर/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के काचन गांव में मंगलवार की रात लगभग 9 बजे एक ही परिवार पर आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोग प्रभावित हुए। हादसे में 13 वर्षीय अंशिका पुत्री प्रमोद की मौत हो गई, जबकि अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए। परिवार के सदस्य खाना खा रहे थे घर तभी तेज़ गर्जना के साथ आकाशीय बिजली घर पर गिर गई। बिजली गिरने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई सूचना के बाद पहुंची एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य लाया गया म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। गांव में इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक बालिका के परिवार लोगों का रो-रो का बुरा हाल हो गया है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।




