चुनार विधायक अनुराग सिंह पटेल ने दी क्षेत्र वासियों को दीपावली एवं डाला छठ की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां

100

 

मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में निरंतर पूरे भारत में विकास प्रतिदिन हो रहा है उसी क्रम में जनपद मिर्जापुर की सभी विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर विकास कर रहे हैं।

आपको बता दे कि चुनार विधायक अनुराग सिंह पटेल के विधानसभा क्षेत्र में उनके कार्यकाल में बहुत विकास कार्य हुए हैं उन सभी विकास कार्यों को देखने से पता चलता है कि हमारे चुनार विधायक के नेतृत्व में आने वाले भविष्य में कई प्रकार के और विकास कार्यों को जमीन पर उतर जा सकता है और चुनार विधानसभा के अंदर विकास जैसे सड़क निर्माण, हर घर नल जल योजना के तहत प्रत्येक नागरिकों के घरों में पानी पहुंचाना, सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त रखना, किसानों के हित में विकास करना, समय से अच्छी बीज एवं फर्टिलाइजर किसानों तक पहुंचाना, प्राथमिक स्तर से उच्च उच्च स्तर तक के महाविद्यालय एवं टेक्निकल कॉलेज का निर्माण कराना, प्रत्येक नगर एवं विधानसभा में आने वाले प्रत्येक गांव की सड़कों पर सौर प्लेट बत्ती के साथ-साथ विद्युत विभाग का भी जगह-जगह लाइट लगवाना, गरीब असहाय लोगों का हमेशा मदद करना इत्यादि ऐसे हीं कार्यों को करते हुए चुनार विधानसभा को ड्रीम नैनागढ़ के रूप में बनाना चाहते हैं । वहीं पर चुनार विधायक अनुराग सिंह पटेल की नई सोच से नई तकनीकी से चुनार में विकास करके चुनार को और विकसित बनेगा।