सासन चौंकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा 3 किलो 298 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार 

96

सासन चौंकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा 3 किलो 298 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार 

 

 

जिला सिंगरौली। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ सिंगरौली पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में चौकी सासन की प्रभारी उपनिरीक्षक प्रियंका मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 298 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के मुताबिक, 6 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक MP66MH2283 की डिक्की में पीले रंग के झोले में गांजा रखकर बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।

 

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3 किलो 298 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार बैस उर्फ बुल्लू (23 वर्ष), निवासी ग्राम चांवर, चौकी सासन के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने गांजे की अनुमानित कीमत 65 हजार रुपये और मोटरसाइकिल की कीमत 80 हजार रुपये बताई है। इस तरह कुल 1 लाख 45 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया।

 

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1472/26, धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।