विश्व हिंदू महासंघ ने बांग्लादेश के पुतला जलाया 

102

विश्व हिंदू महासंघ ने बांग्लादेश के पुतला जलाया 

 

ओबरा/सोनभद्र।बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विश्व हिंदू महासंघ नगर ओबरा के कार्यकर्ताओं द्वारा बांग्लादेश का पुतला दहन किया गया। साथ ही बांग्लादेश तुम होश में आओ एवं बांग्लादेश मुर्दाबाद किनारे भी लगाए गए। बांग्लादेश में हिन्दूओं के साथ लूटपाट करने एवं उनकी हत्या करने के विरोध में कल गजराज नगर दुर्गा मंदिर के प्रांगण में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का पुतला दहन किया।

जिसमें विश्व हिंदू महासंघ के नगर अध्यक्ष सर्वेश दुबे, नगर प्रभारी विनोद तिवारी, संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष अविनाश सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यजीत जायसवाल, सचिव रोहित गुप्ता, सेक्टर संयोजक दीपक माली, मंत्री बिवास घटक, मंत्री आशु पाठक, सेक्टर प्रभारी विमल यादव, खरवार समाज के अध्यक्ष नंदकेश्वर सिंह खरवार, और कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।