गांव के मुख्य प्रवेश मार्ग में भरा पानी, ग्रामीणों को आने-जाने में हो रहा परेशानी।
मीरजापुर जिले के विकास खण्ड-जमालपुर अंतर्गत ग्राम-बहादुरपुर,भोकरौध में गांव के पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य प्रवेश मार्ग में पानी भर गया है।जिसको लेकर आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को गांव की महिलाओं,बुजुर्गों, बच्चों द्वारा कीचड़ भरें मार्ग में खड़े होकर प्रदर्शन किया गया।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आने-जाने का यही एकमात्र प्रमुख मार्ग है,जिस पर हल्की सी बारिश में ही पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी भर जाता है और उसी कीचड़ भरें मार्ग से पढ़ने वाले बच्चों सहित ग्रामीण महिलाएं,बुजुर्ग गिरते-पड़ते आने-जाने के लिए मजबूर हैं। लोगों द्वारा बताया गया कि पानी निकासी के लिए गांव की गली से लेकर भाई पुर बैरियर तक अंडरग्राउंड नाली भी बना हुआ है, लेकिन अंडरग्राउंड नाली को खेतों के नाली में नहीं जोड़ा गया,आठ -दस पाइप लाइन और डालकर नहर मे जोड़ दिया जाता तो बरसात का पानी आसानी से नहर में चला जाता और ग्रामीणों को इस कीचड़ भरें मार्ग से छुटकारा मिल जाता। पानी निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वालों में अन्न दाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह सहित राजु बिंद,बाबुलाल यादव,सुरज,गोलु,बसंत सुबास अम्बुज सिंह,साबित्री देवी,सबिता देवी,प्रेमा देवी,दुलारी देवी आदि दर्जनों महिलाएं,बच्चे,बुजुर्ग मौजूद रहे।





